देखा जो उन्हें बाग़ में महसूस ये हुआ
रंगीन था ये बाग़ महकता कभी न था
सूरत तो उनकी दूर तक मशहूर थी मगर
चेहरे से पहले हुस्न टपकता कभी न था
[बाग़ = garden], [हुस्न = beauty]
नज़रों से देखते तो थे, इस बार बात की
आँखों में पहले आब चमकता कभी न था
पहले तमीज़ तीर की होती थी कुछ अलग
करता था दिल पे चोट, गुज़रता कभी न था
[आब = water]
दिल होश में रहता था शराबों के शहर में
कितने भी जाम हों ये बहकता कभी न था
दिल की रग़ों में जोश था लेकिन ये इस क़दर
पैग़ाम देखने को तड़पता कभी न था
[जाम = peg], [रग = veins], [पैग़ाम = messege]
देखी है क़ायनात में क़यामत से ज़ीनातें
दो पल भी देखने को ठहरता कभी न था
उनकी सदा सुनी है जबसे दिल को यूँ लगा
दिल काम तो करता था धड़कता कभी न था
[क़ायनात = universe], [क़यामत = doom day]
No comments:
Post a Comment