मेरे चेहरे से न तू पढ़ मुझे
मेरा चेहरा जिल्द-ए-किताब है
मेरी ज़िन्दगी के सफ़े पलट
फिर पूछ जो भी सवाल हैं
[जिल्द-ए-किताब = book cover], [सफ़े = pages]
न करो ये दिखने की कोशिशें
यहाँ दिखना चश्मे सराब है
तेरी रौशनी को ख़बर नहीं
यहाँ ज़ुल्मतों के हिजाब हैं
[चश्मे सराब = like mirage], [ज़ुल्मतों के हिजाब = cover of darkness]
[चश्मे सराब = like mirage], [ज़ुल्मतों के हिजाब = cover of darkness]
मेरे ज़ख्म का ना हिसाब ले
मेरे ज़ख्म तो बे-हिसाब हैं
तू कहे तो और सवाँर लूँ
मेरे ज़ख्म मेरा शबाब है
[शबाब = youth]
[शबाब = youth]
कोई कह रहा था के ज़िन्दगी
एक ला जवाब सा ख़्वाब है
इस ख्वाब में सच कुछ नहीं
और जिस्म सारे हबाब हैं
[हबाब = bubble]
[हबाब = bubble]
क्या कहूं मैं कैसे कहूं उसे
मुझे दिखता कैसा ये ख़्वाब है
कहीं नम सी आँख में खून है
कहीं जुस्तजू में शराब है
[जुस्तजू = desire]
[जुस्तजू = desire]
No comments:
Post a Comment