Wednesday, June 5, 2024

साधू साधो साधना

साधू साधो साधना 

श्वासों से आराधना 

ज्ञान ज्ञानी से बड़ा

करुणा प्रेम आत्मा

साधू साधो साधना 


अनुशासन और योजना 

लक्ष्य अपने बांधता 

तप कर देवी अर्चना 

हे लक्ष्मी हे शारदा 

साधू साधो साधना


जीवन एक द्वन्द्व है  

विचारों से अनुबंध हैं 

करुणा दया ही धर्म है

साधू की आराधना 


साधू साधो साधना

श्वासों से आराधना 

ज्ञान ज्ञानी से बड़ा

करुणा प्रेम आत्मा

साधू साधो साधना 

No comments:

Post a Comment

तलातुम

क़िताब ए जिंदगी में बाब हूं सितारों का मैं रोशनी हूं तलातुम हूं चाँद तारों का हिजाब रुख पे बहुत मैने ओढ़ रखे हैं मुझे पता नहीं है कुछ मेरे दया...