आईना हाथ में लिया देखा
यूँ अँधेरों मे इक दिया देखा
जब ख़यालों से बात गुज़री तो
लूट अपनों ने ही लिया देखा || आईना हाथ...
रस्म-ए-दुनिया ने हौसले लूटे
जिस किसी को भी खुद बना देखा
ख़ाकसारी कहीं दिखी खुद की
और खुद को कहीं खुदा देखा || आईना हाथ...
शक्ल की सिलवटों के पीछे से
वक़्त को फिर से झाँकता देखा
मौत सच है तो सच भी कितना है?
किसने खुद को है खुद फ़ना देखा || आईना हाथ...
24-08-2024 Baithak Bangalore
ReplyDelete