दिल के क़िस्से अजीब होते हैं
दूर जो हैं क़रीब होते हैं
ज़िन्दगी ने हमें है सिखलाया
चाहतों के नसीब होते हैं
जिनके दिल में कोई नहीं होता
लोग ऐसे ग़रीब होते हैं
आस लगती नहीं कभी जिनकी
वो ही शायद उम्मीद होते हैं
साथ उनका नहीं रहा फिर भी
वो ही दिलक़श हबीब होते हैं
ठीक से हमने जिनको समझा नहीं
वो बड़े खुश नसीब होते हैं
No comments:
Post a Comment