सहर हुई है तो चेहरा निखर चुका होगा
वो मेरि हर्फ़ गरी से उबर चुका होगा
नशा कभी न कभी तो उतर ही जाता है
खुमार प्यार का अब तक उतर चुका होगा
[हर्फ़ गरी = लिखने का काम, खुमार = hangover]
जगह बची न थी मेरी हिना कि रस्मों तक
तमाम नाम से वो हाथ भर चुका होगा
[हिना = Mehandi]
जिस एक गुल पे फ़िदा है अभी तलक ये दिल
वो सच में और किसी का ही हो चुका होगा
गली कि खुश बू ये कहती है वो ही आया था
इधर की ओर से 'ज़ाहिर' है वो मुड़ा होगा
सवाल सोचते हो तुक लगा के तुम इतने
जवाब जो मिलेगा मुझसे बे तुका होगा
[तुक = Logic]
No comments:
Post a Comment